📸 *सत्र 2026-28 ओरिएंटेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न* ✨
कृष्णा प्राइवेट आई.टी.आई, में सत्र 2026-28 के नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए *ओरिएंटेशन कार्यक्रम दिनांक 10-06-2026 को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न* हुआ।
*कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के आदरणीय निदेशक श्री आलोक शर्मा सर एवं प्राचार्य श्री सुनील कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।* इस कार्यक्रम में *संस्थान के आदरणीय निदेशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति* ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया एवं कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाया। निदेशक महोदय ने अपने उद्बोधन में छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व, अनुशासन, एवं कौशल विकास पर विशेष जोर देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल रहा।
प्राचार्य महोदय द्वारा छात्रों को संस्थान के नियम, अनुशासन, पाठ्यक्रम, टाइम-टेबल, प्रैक्टिकल वर्कशॉप एवं प्लेसमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सभी शिक्षकों ने भी अपने-अपने विषय एवं ट्रेड से छात्रों को अवगत कराया।
कृष्णा प्रा0 आई.टी.आई परिवार में सभी नवागंतुक छात्रों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लगन एवं मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
कृष्णा प्रा0 आई.टी.आई*
नियर रेलवे स्टेशन, बानूछापर,
फकीराना हॉस्पिटल बेतिया पश्चिम चंपारण 845438

